
Dehradun: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकता है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और कार्मिक विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की जा सकती है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार सामाजिक सरोकारों और युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से निर्णय ले सकती है।
कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेश भर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन प्रस्तावों का सीधा असर खिलाड़ियों, महिलाओं और आम जनता पर पड़ सकता है।
