

रुड़की: भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने युवा नेता एवं व्यापारी दमन सरीन को पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन ने एक सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दमन सरीन अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए एनजीओ प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाएंगे तथा समाजसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
दमन सरीन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
