


रुड़की। सिविल लाइन्स स्थित गुरुद्वारा सत्संग सभा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह सोनी का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में पवित्र शब्द कीर्तन से हुई। रागी जत्थों ने गुरुवाणी का गायन कर संगत को भावविभोर कर दिया। इसके बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनसेवा के संकल्प के साथ अरदास की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रदीप बत्रा को गुरु घर का आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सरदार बलजीत सिंह सोनी को भी सिरोपा देकर उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
धार्मिक अनुष्ठान और सम्मान समारोह के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार हरमीत सिंह दुआ, हरमिंदर पाल सिंह दुआ, इंदर बधान, अवतार सिंह चौधरी, कुलवंत सिंह खन्ना, गुरदीप सिंह, सतपाल बाटला, सतबीर सिंह, सुरजीत सिंह बक्शी, अजीत सिंह सेठी, सिमरजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह मारवाह, कुलदीप सिंह, तरणप्रीत सिंह दुआ, जतिंदर सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, हरनेक सिंह, अमरजीत सिंह परुथी, सजल सचदेवा, राजेंद्र सिंह मारवाह और अमरजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
