गंगा घाट पर वाटर कूलर का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रुड़की नगर निगम की ओर से वार्ड 32 स्थित गंगा घाट पर वाटर कूलर लगाया गया। इसका उद्घाटन महापौर अनिता अग्रवाल, पार्षद शिवम अग्रवाल और नामित पार्षद चांदनी मांगलिक ने किया।

महापौर अनिता अग्रवाल ने कहा कि गंगा घाट पर वाटर कूलर लगने से श्रद्धालुओं और आमजन को गर्मी के दौरान शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर के सभी 40 वार्डों में कुल 80 वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं।

पार्षद शिवम अग्रवाल ने वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महापौर का आभार जताते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत उनके वार्ड में वाटर कूलर का शुभारंभ जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

इस अवसर पर नामित पार्षद चांदनी मांगलिक, स्तुति गोयल, किरण जैन, स्वीटी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, नरेश कुमार, भीमपाल राणा, बाबूराम सैनी, आशीष शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।