लक्सर-बालावाली मार्ग पर 15.82 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

लक्सर। पुलिस ने लक्सर-बालावाली मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 15.82 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात रायसी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुशरत निवासी ग्राम खरंजा कुतुबपुर बताया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बरामद स्मैक एक व्यक्ति से लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।