

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी के बीच स्थित टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई। इसके बाद जवानों ने रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19) पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई।
रेस्क्यू के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीआरएफ टीम की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
