ऑपरेशन प्रहार के तहत मेला कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग में चालान


कलियर। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले के मद्देनजर मेला कोतवाली पुलिस ने हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उर्स के दौरान जायरीनों से छेड़छाड़, जेबकतरी और अन्य घटनाओं के चलते शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने शारिक, इम्तियाज, शहरोज, कुर्बान, इंतजार और नईम को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि उर्स के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध और हुड़दंग करने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
