प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लक्ष्मी नारायण गंगा घाट पर विशेष पूजा और भव्य गंगा आरती

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, जनसेवा, जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रुड़की स्थित लक्ष्मी नारायण गंगा घाट पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और भव्य गंगा आरती में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना करते हुए मां गंगा का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती में भाग लिया और राष्ट्र की उन्नति तथा नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और राष्ट्र की खुशहाली की मंगलकामना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।