झबरेड़ा में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, मिशन 2027 पर फोकस

झबरेड़ा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव कुर्बान अली के आवास पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, विधानसभा मंगलौर अध्यक्ष गुलिस्तान तुर्क, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम मलिक, नगर उपाध्यक्ष आयान अख्तर और प्रदेश सचिव साहबाज़ मुजमिल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव कुर्बान अली ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “जिस ओर जवानी चलती है, उसी ओर जमाना चलता है।” उन्होंने सचिन चौधरी और उनके पूरे पैनल को जीत की बधाई देते हुए इसे युवाओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

कार्यक्रम संयोजक राव बिलावर ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के साथ मिशन 2027 को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला समर्थन और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस मौके पर नियामुल बिजोली, राशिद अली, डॉ. नसीम, सुधीर पंवार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी युवाओं को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी की जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में ओमकार (ऊंचा गांव), हर्ष तोमर, सुहैल अली, समीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।