बचपन प्ले स्कूल, रुड़की को Maestro Awards 2025 में राष्ट्रीय सम्मान

Roorkee : डॉ. बलदेव सिंह मार्ग, 28 सिविल लाइन्स, रुड़की स्थित बचपन प्ले स्कूल को 8वें Maestro Awards 2025 में Admission Growth Championship के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया है।

यह सम्मान Sharath Kamal, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एवं पांच बार के ओलंपियन, द्वारा प्रदान किया गया, जिससे यह अवसर और भी गौरवपूर्ण बन गया।

यह उपलब्धि सत्र 2025 के दौरान Admission Growth Champion के रूप में विद्यालय की उत्कृष्ट प्रगति और उपलब्धियों को दर्शाती है। एक नए विद्यालय होने के बावजूद, यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो अभिभावकों के विश्वास और विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ इस सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य में भी बच्चों के समग्र विकास हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।