
रोहतक/देहरादून।
स्पेशल ओलम्पिक भारत की ओर से हरियाणा के रोहतक में 02 से 07 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से 11 खिलाड़ियों और 4 कोचों ने प्रतिभाग किया।

चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम ने कुल 16 पदक हासिल किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों में दिसू ने दो स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राहुल सैनी ने एक स्वर्ण और एक रजत, विदुषी ने एक स्वर्ण, सरस्वती ने एक रजत पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा राहुल रतूड़ी ने एक रजत और एक कांस्य, मोहित तड़ियाल ने एक रजत और एक कांस्य, सौरभ सेमवाल ने एक रजत तथा राजेंद्र सिंह ने एक कांस्य पदक जीता।
टीम के हेड कोच जगदीश सिंह (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, स्पेशल ओलम्पिक भारत उत्तराखंड) रहे। वहीं असिस्टेंट कोच विजयलक्ष्मी, सतीश बलूनी और आराधन ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

