छात्र से मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच…

इकबालपुर।
क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में अध्यापक पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

इकबालपुर क्षेत्र के एक अभिभावक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा बेटा एक पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार को जब वह स्कूल गया था, तभी स्कूल परिसर में एक अध्यापक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे बच्चा घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

घटना के बाद से छात्र डरा-सहमा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।