अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत…

पिरान कलियर।
नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रथम ओपन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे कौशिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों और उनके कोच शिवेंद्र चौहान का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी इमलीखेड़ा नगर पंचायत और पिरान कलियर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में ईओ मंजू चौहान, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, सभासद अजय कुमार, रोशनलाल, अभिषेक, सचिन पाल, मेहरबान, सौरभ, शिवकुमार और नितिन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।