मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार…

उत्तरकाशी। सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक अमीन को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमीन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में अमीन ने संबंधित व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत अमीन को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है कि कहीं इसमें अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।