आरआरआर सेंटर से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो सकेंगे..

रुड़की। नगर निगम रुड़की की ओर से वार्ड नंबर 04 खंजरपुर में आरआरआर सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर के द्वारा किया गया। यहां पर खोले गए आरआरआर सेंटर से जरूरमंद परिवारों को काफी फायदा होगा। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम जन सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है। जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता से लाभांवित करा रहा है। उन्होंने कहा है कि आरआरआर सेंटर से अनुपयोगी मान चुके वस्तुओं को यहां पर थोड़े ही प्रयास के बाद उपयोगी बनाया जा सकेगा। जो कि जरूरतमंद लोगों के काम आ सकेगी। सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने उद्घाटन अवसर पर मौजूद नागरिकों को बताया कि पुनर्चक्रण या पुनर्निर्माण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें उपयोग की गई या बेकार सामग्री को एकत्रित करके, संसाधित करके नए उत्पादों में बदला जाता है। रीसाइक्लिंग कचरे को कम करने और उसे नए उत्पादों में बदलने का एक तरीका है। इससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी होता है। यह कच्चे माल की आवश्यकता को कम करता है और पर्यावरण की रक्षा करता है।उन्होंने पुनः उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह उन सामग्रियों को पुनः उपयोगी बनाता है जिन्हें अन्यथा फेंक दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर जैसे की प्लास्टिक की बोतलों को इकट्ठा करके उन्हें नए प्लास्टिक उत्पादों में बदलना।
कागज़ को जमा करके उसे फिर से कागज़ बनाने की प्रक्रिया में उपयोग करना। जैविक कचरे को कम्पोस्ट बनाकर मिट्टी तैयार करना है। इसीलिए सभी वार्डों में आरआरआर सेंटर खोले जाने की मांग हो रही है। क्योंकि जरूरतमंद परिवार सभी वार्डों में है। जिन्हें आरआरआर सेंटर के माध्यम से लाभान्वित हो सकते हैं। जो लोग अपने यहां सामान को रद्द मान चुके हैं वह आरआरआर सेंटर पर जमा कर सकते हैं। जिसका पुनः उपयोग हो सकेगा