उत्तराखंड : आज नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक होंगे नियुक्त…

उत्तराखंड : आज नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक होंगे नियुक्त...

रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की नगर निगम और श्रीनगर नगर पालिका को छोड़कर सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल शुक्रवार यानी आज पूरा हो रहा हैं। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई हैं। लेकिन नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है और साथ ही ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव की स्थिति साफ हो पाएगी।

कलियर नगर पंचायत समेत अन्य सभी नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारी को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अपने अपने नगर निकायों की सभी व्यवस्था देखेंगे।  वही पहली बार चार गांवों को मिलाकर बनाई गई नगर पंचायत पिरान कलियर के अध्यक्ष सखावत अली की भी आज कुर्सी खाली हो जायेगी। जिसके बाद नगर पंचायत पिरान कलियर में भी प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे।

वही कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनता के कार्य नगर पंचायत में बतौर प्रशासक द्वारा किए जायेंगे। और साथ ही कलियर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। साथ ही चुनाव लड़ने की इच्छुक लोग लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने में भी जनता से संवाद में जुट गए हैं। वही जनता के कार्यों को आज अंतिम रूप देने के लिए सभासदों की एक टोली भी जनता हितेषी बनने का ढोंग रच रही है।

जिससे उनके सभासद कार्यकाल के पांच सालो की नाकामी पर पर्दा डाला जा सके। लेकिन अभी स्थिति साफ नही हो पाई की इस बार पलड़ा किस ओर झुकता हैं क्योंकि अभी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है।  और साथ ही ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य भी गतिमान हैं। जिसके कारण समय लग सकता है। अभी यह भी नहीं  कह जा सकता की इस बार चुनावी समीकरण क्या होंगे। आपको बता दें  कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां पर मेयर का चुनाव होना बाकी हैं। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा। जबकि नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां पर भी प्रशासक नियुक्त नही होगा।