
पथरी। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अध्यापक- अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वंश कुमार प्रथम ,कुणाल तेगवाल द्वितीय और शाहिब तृतीय स्थान प्राप्त पर रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। इन दोनों महापुरुषों ने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।इस अवसर पर हम दोनों महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं।
इस अवसर पर विकास यादव , अनुपमा चौहान, अजय कुमार, कामेश कुमार, छवि सैनी ,वीर सिंह ,शाहिद अली ,सुरेंद्र कुमार ,सुभाष चौहान ,अनीता चौहान, सतीश शास्त्री आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

