उत्तराखंड की रग्बी खिलाड़ी बनी IAS अधिकारी, सोनाली नदी के ग्राउंड से निकलकर रचा इतिहास

पिरान कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने IAS बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। एक साधारण परिवार से निकलकर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना सच में गर्व की बात है।
फ़ैरुज़ फ़ातिमा के पिता इक़बाल साहब, जो एक ट्रक ड्राइवर हैं, उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से अपने बच्चों के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।
सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
आज उसी मेहनत, त्याग और विश्वास का परिणाम है कि
फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने कड़ी मेहनत, लगन और अपने पिता के सपनों को सच करते हुए IAS बनकर नगर पंचायत पिरान कलियर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।

यह सफलता केवल फ़ातिमा की नहीं, बल्कि
हर उस पिता की जीत है जो अपनी बेटी के सपनों पर विश्वास करता है,और हर उस बेटी की जीत है जो हालात से लड़कर आगे बढ़ना जानती है। बेटियाँ किसी से कम नहीं होतीं, बस उन्हें उड़ने के लिए हौसला चाहिए।

पिरान कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। हम कामना करते हैं कि आप आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छूती रहें और देश की सेवा करें।
पिरान कलियर को आप पर गर्व है।