सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, हरिद्वार पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता…

सड़क हादसे रोकना सबकी जिम्मेदारी है, हरिद्वार पुलिस निभा रही अपना फर्ज।

❌ ड्रिंक एंड ड्राइव
❌ बिना हेलमेट
❌ ट्रिपल राइडिंग
❌ नो-एंट्री/वन-वे उल्लंघन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार संपूर्ण हरिद्वार में चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान में यातायात/सीपीयू पुलिस ने सख्त चेकिंग करते हुए 515 वाहनों के चालान, 30 वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव में कुल 79 वाहन सीज़ किये गये।

192 वाहनों का संयोजन चालान कर ₹1,02,500 जुर्माना वसूला गया।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन कल अपना जीवन सुरक्षित रखें….