भारतीय जनता पार्टी ने रुड़की विधानसभा के सुभाष गंज मंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में यह यात्रा काली माता मंदिर से नगर निगम चौक तक…

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को रुड़की विधानसभा के सुभाष गंज मंडल में मंडल स्तर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सभी लोगों को उनके घर और प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा सभी विधानसभाओं में निकाली जा रही है। इसी क्रम में रुड़की सुभाष गंज मंडल में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत रुड़की काली माता मंदिर से लेकर नगर निगम चौक तक यात्रा का आयोजन किया गया।
उन्होंने कार्यक्रम के मंडल संयोजक व जिला सह संयोजक को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता धीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सिविल लाइंस मंडल संयोजक सावित्री मंगला, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद शिवम गोयल, आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।