देहरादून में मना इगास, परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…

देहरादून में मना इगास, परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार...

सिलक्यारा में टनल में फंसे मजदूरों की बाहर आने की खुशी में कल देहरादून में धूमाधाम से बूढ़ी दिवाली मनाई गई। इगास का त्यौहार मनाने के साथ ही सीएम धामी ने भैलो खेला। इसके साथा ही सीएम धामी ने मजदूरों के परिजनों के साथ लोकनृत्य भी किया।

मजदूरों के बाहर आने की खुशी में कल दून में मना इगास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार रात सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर आने की खुशी में हर्ष पर्व के रूप में इगास मनायी गयी। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों का माल्यार्पण करनें के साथ ही शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

परिजनों ने सीएम धामी का जताया आभार

इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से श्रमिकों के परिजन भी रूबरू हुये तथा सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने भागीदारी कर हर्षोल्लास के साथ दीवाली मनायी तथा अपने परिजनों के सकुशल टनल से बाहर आने पर खुशी जताई। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री का विशेषरूप से आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रमिकों के परिजनों ने भी लिया हिस्सा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रमिकों के परिजनों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके धैर्य और श्रमिकों के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज इगास का पर्व है, क्योंकि हमारे श्रमिक भाई सकुशल बाहर आ गए हैं और स्वस्थ हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भैलू खेलकर तथा लोक नृत्य कर इगास पर्व मनाते हुए सभी प्रदेशवासियों को पुनः इगास पर्व की शुभकामनाएं दी।