देहरादून में पार्षद पर महिला सफाई कर्मी के उत्पीड़न का आरोप, निगम परिसर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

देहरादून। देहरादून में एक पार्षद पर महिला सफाई कर्मी के उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। घटना के विरोध में आज नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित पार्षद ने महिला सफाई कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न किया। इस घटना से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी पार्षद सार्वजनिक रूप से महिला कर्मचारी से माफी नहीं मांगते, तब तक शहर की सफाई व्यवस्था ठप रखी जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। वहीं, निगम प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।