
देहरादून। होली के मौके पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर शहर में विवाद का मामला सामने आया है। चकराता रोड पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बीते दिन चकराता रोड पर दीपक पुत्र जगमेर सिंह अपने दोस्त अक्षय के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसका मन आनंद पुत्र शम्मी आनंद निवासी लूनिया मोहल्ला से पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली नगर में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
