

Roorkee : एलपीजी संकट के बीच प्रशासन ने ऋषिकेश में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लक्कड़घाट क्षेत्र में छापेमारी कर एक दुकान से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का जखीरा बरामद किया।

यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर कब्जे में लिए गए, जिन्हें बाद में संबंधित गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
बताया गया कि पिछले कुछ महीनों में पूर्ति विभाग इस क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार पहले ही पकड़ चुका है, जिससे यह स्पष्ट है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां लगातार चल रही थीं।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
