दून पुस्तक महोत्सव में पहुंचे गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, युवाओं को किया प्रेरित

Dehradun : भारतीय वायु सेना के विशिष्ट फाइटर पायलट और इसरो के गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार को दून पुस्तक महोत्सव के लिटरेचर फेस्ट में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष मिशन में अपने अनुभवों और अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए। अंतरिक्ष में करियर बनाने को लेकर उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।

शुभांशु शुक्ला भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित हैं और एक्सिओम मिशन-4 से भी जुड़े हुए हैं। वे भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने जा रहे हैं।

इस सत्र का संचालन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के निदेशक युवराज मलिक ने किया