पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल का धरना

देहरादून। शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर लक्कीबाग चौकी के बाहर धरना शुरू कर दिया। संगठन का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर रोड पर सड़क जाम कर दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया। इसके चलते रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी होते हुए प्रिंस चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। धरने और सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बजरंग दल कार्यकर्ता मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी के बाहर जुटे रहे।