परशुराम स्वाभिमान सेना के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

रुड़की। परशुराम स्वाभिमान सेना के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय (सिविल अस्पताल), रुड़की में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद रुड़की दिनेश कौशिक और विशिष्ट अतिथि विनीत शर्मा (चीनू पंडित) रहे। अतिथियों ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे ने कहा कि परशुराम स्वाभिमान सेना अपने स्थापना दिवस को सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने का प्रयास कर रही है। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेवा है। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार जताया।

शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रजत गौतम, सागर गौतम, नितीन त्यागी, जुनैद मलिक, आयुष बिरला, ओम त्यागी, सुजल कौशिक, शिवा स्नेही, मानव त्यागी, रितिक पाल, सौरभ पाल, अभिषेक पाल, अर्चित शर्मा, नवल जोशी, देवाशीष, आयुष चौरसिया, आर्यन शर्मा और अभय कौशिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।