अलग-अलग स्थानों से दो लोग कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

लक्सर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात लक्सर और रायसी चौकी पुलिस की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान दरगाहपुर-ओसपुर मार्ग तथा दाबकी कलां तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुखपाल निवासी इस्माइलपुर और कालू निवासी दाबकी महेश्वरी के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।