

रुड़की 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया द्वारा माउंट ‘जगतसुख’, हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पर्वतश्रृंखला पर तिरंगा व एनसीसी ध्वज फहराने वाली पर्वतारोही कैडेट नैना देवी का बटालियन परिसर में जोरदार स्वागत किया गया व उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई । हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, राईसी, लक्सर की इस दृढ़ संकल्पित एसडब्ल्यू एनसीसी कैडेट नैना देवी ने चुनौतीपूर्ण पर्वत शिखर ‘माउंट जगतसुख’ को सफलतापूर्वक आरोहित कर अदम्य साहस, धैर्य, उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता तथा टीम भावना का प्रेरणादायक परिचय दिया । माउंट जगतसुख की समुंद्र तल से ऊँचाई 6001 मीटर है । उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि एनसीसी प्रशिक्षण द्वारा विकसित साहसिक भावना, विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता तथा नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है । आज वाहिनी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में हर्ष विद्या मंदिर (पीजी) कॉलेज, राईसी के प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम व एनसीसी केयरटेकर अक्षय गौतम द्वारा कमान अधिकारी महोदय को उनके महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटस् को इस प्रकार के साहसिक कार्य हेतु चयनित करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया गया । इस कार्यक्रम में बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, सूबेदार सुनील कुमार, सूबेदार सुभाष चंद्रा, बीएचएम केशवानंद, हवलदार राजेंद्र, हवलदार पूरन सिंह, हवलदार जगत भंडारी, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार अजयबीर सिंह, कैडेट्स को इन महत्वपूर्ण कैंपों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने वाले सीनियर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर, संदीप बूडाकोटी, धर्म सिंह, सुनील भाई, राजवीर, विमल पँवार, रोहित डिमरी, सुभाष, अनुज गिरी आदि उपस्थित रहे ।
