

रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में नगर अध्यक्ष धीर सिंह रोड का हाल ही में प्रदेश स्तर पर मिले सम्मान के उपलक्ष्य में नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे रुड़की के व्यापारिक जगत के लिए गौरव का क्षण बताया। इस दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि धीर सिंह रोड को हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया था। इसी उपलब्धि पर रुड़की के व्यापारियों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।
धीर सिंह रोड ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी समाज के विश्वास और उनके गुरु स्वर्गीय इंजीनियर राजेश गर्ग के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में गुरु का सबसे बड़ा योगदान रहा है और वह हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि धीर सिंह रोड ने अपने कार्यों और व्यवहार से संगठन का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका सम्मान पूरे व्यापारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम में रामगोपाल कंसल, आकाश गोयल, सुमित अग्रवाल, संजय कश्यप, संजय कंसल, धीरज पाल, आदर्श कपानिया, केडी धीमान, अश्वनी भारद्वाज, कविश मित्तल, मनोज मेहरा, विशाल गोयल, अमित अग्रवाल, अनूप सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
