


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। Badrinath Temple और Kedarnath Temple समेत ऊंची हिमालयी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। दूसरी ओर Dehradun सहित मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बरकरार है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि, गर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। नावीढांग, ओम पर्वत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं Mussoorie में मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अभी बनी हुई है।

