


पिरान कलियर, संवाददाता:
नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 9 और 5 में आंतरिक सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद मेहरुबा जावेद साबरी और राशिद अली ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर सलीम अहमद ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
वहीं सभासद राशिद अली ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है, जिससे जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान रहीश अहमद, अरशद, ईनाम, इरशाद, अकबर, मुस्तुफा, मौलवी दानिश, जरीफ, आशिक अली, तौकीर, सलीम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
