

नंदकेशरी |

नंदकेशरी-चिड़िगा सड़क के पास शुक्रवार की रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कोठी गांव के पूर्व सैनिक दर्शन सिंह (43) की मौत हो गई। दर्शन सिंह चिड़िगा से घर लौट रहे थे, जब नंदकेशरी से लगभग एक किमी दूर उनकी कार करीब 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने के बाद चिड़िगा, चेपड़ों और कोठी गांव के लोग तथा पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचे। शव के फंसे होने के कारण रेस्क्यू में करीब तीन घंटे लगे। पुलिस और ग्रामीणों ने स्ट्रेचर और रस्सियों की मदद से शव को सड़क तक निकाला, जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए थराली अस्पताल पहुंचे। दर्शन सिंह अपने पीछे मां, पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
