ईद-उल-फितर को लेकर झबरेड़ा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

झबरेड़ा। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से झबरेड़ा थाना परिसर में संभ्रांत लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अजय शाह ने की।

इस दौरान थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से शांति समिति, संभ्रांत व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।

थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे मिल-जुलकर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

इस मौके पर एसआई रवींद्र कुमार, एसआई जय सिंह राणा, मनोज कांबोज, राजेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान परवेज, मोहम्मद अरशिल, प्रधान श्रवण कुमार, शाहरुख, सुलेमान और सलमान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।