घोसीपुरा घटना पर दूसरे पक्ष ने की प्रेस वार्ता, लगाए गंभीर आरोप..

मंगलौर।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में हुई हालिया घटना के बाद अब गांव के दूसरे पक्ष ने प्रेस वार्ता कर अपनी सफाई पेश की है। प्रेस वार्ता में अकरम ने कहा कि उनका किसी तरह के झगड़े का कोई इरादा नहीं था, बल्कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग उन्हें मारने की नीयत से मौके पर पहुंचे थे।

अकरम ने आरोप लगाया कि बीते कई दिनों से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और उनसे पैसों की मांग भी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गांव में चल रहे खनन कार्य के लिए उनके पास विधिवत अनुमति है, इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा बार-बार बाधा उत्पन्न की जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरे पक्ष का एक युवक तमंचा लेकर उन्हें मारने पहुंचा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा उस युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दूसरी ओर, दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद 9 लोगों सहित 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी