हेल्थी दीपावली का संदेश देते हुए नगर निगम के सामने सजाया महिलाओं ने स्टॉल-अतिथियों ने किया उद्घाटन

रुड़की। तिरंगा स्कूल स्तरीय संघ द्वारा स्वाबलंबी महिलाएं स्वाबलंबी भारत स्टॉल की शुरुआत की गई। जिसमें हेल्थी दीपावली का संदेश देते हुए स्वदेशी खाद्य पदार्थों के उत्पादों से बने गिफ्ट आइटम सजाए गए। इसके साथ ही हस्तनिर्मित साज सज्जा के सामान भी स्टॉल पर बिक्री के लिए रखे गए हैं।

रुड़की नगर निगम के सामने लगाए गए स्टाल का उद्घाटन करने के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि आज केंद्र एवं भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने महिलाओं को समूहों के माध्यम से स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बहुत योजनाएं चलाई है यह स्टॉल भी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा भारत की प्रगति में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है।

आज जब आत्मनिर्भर भारत की बात हो रही है ऐसे में यह स्वाबलंबी महिलाएं भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का काम कर रही है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी ने कहा प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का नारा दिया है उसे साकार करने की दिशा में यह स्टॉल लगाया गया है जिसमें महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए लगाया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनने की दिशा में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस स्टॉल में हेल्थी दीपावली का संदेश देते हुए स्वदेशी खाद्य सामग्री से बने गिफ्ट आइटम भी बिक्री के लिए रखे है। इस अवसर पर मंजू, रानी, सपना, यशोदा, भारती, राधा, शुभम, कल्पना, हेमंत, रूबी, मौसम, भावना पंत, अंशुल आदि शामिल रहे