Haridwar : मंगलौर में शमशाद ने थामा काज़ी का हाथ, कांग्रेस में शामिल होने पर काजी निजामुद्दीन ने किया स्वागत

Haridwar : मंगलौर में सियासी हलचल तेज, शमशाद ने थामा काज़ी का हाथ, कांग्रेस में शामिल होने पर काजी निजामुद्दीन ने किया स्वागत

मंगलौर : मंगलौर की राजनीति में वफ़ादारी बदलने का खेल खेलने वाले डाक्टर शमशाद एकबार फिर काज़ी खेमे में पहुंच गए हैं | उन्होंने इसी परिवार की छत्रछाया में राजनीति शुरू की थी और सन् 2008 में अपनी माता अख्तर बेगम को काज़ी खेमे से नगरपालिका की चेयरमैन बनवाने के बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में हाजी शहजाद के साथ चले गए थे | Qazi Nizamuddin welcomed him on joining Congress

बाद में पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के खेमे में शामिल हो गये थे | डाक्टर शमशाद की हार्दिक इच्छा स्वयं चेयरमैन बनने की रहती है लेकिन वह स्वयं इसके लिए अयोग्य हैं | इसलिए हाजी सरवत करीम अंसारी ने दो बार उनके भाई दिलशाद अहमद को नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ाया | Qazi Nizamuddin welcomed him on joining Congress

पांच साल पहले हाजी सरवत करीम अंसारी की वजह से वह चेयरमैन बन पाए लेकिन डाक्टर शमशाद ने अपने भाई को डमी चेयरमैन ही रखा | पालिका के ठेकों सहित सभी निर्णय डाक्टर शमशाद ही लेते थे | उनकी अनाधिकार चेष्टा के कारण ही चेयरमैन पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगे | Qazi Nizamuddin welcomed him on joining Congress

आगे चलकर चेयरमैन के वित्तीय अधिकार भी शासन द्वारा सीज किये गए | डाक्टर शमशाद की कार्यप्रणाली के कारण ही हाजी सरवत करीम अंसारी से उनके सम्बन्ध खराब हुए | वर्तमान समय में डाक्टर शमशाद के पास राजनीति में कोई ठोर ठिकाना नहीं था | Qazi Nizamuddin welcomed him on joining Congress

उन्हें एक गाॅड फादर की जरूरत थी जो उन्हें काज़ी निज़ामुद्दीन के रूप में मिल गया | काज़ी निज़ामुद्दीन उपचुनाव को लेकर बहुत उतावले हैं | उन्होंने डाक्टर शमशाद के रेट बढ़ाते हुए न केवल उनके घर जाकर उन्हें पार्टी म शामिल किया बल्कि उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के कई नेताओं को भी इकट्ठा किया | Qazi Nizamuddin welcomed him on joining Congress

बहर हाल काज़ी निज़ामुद्दीन ने डाक्टर शमशाद को अपने खेमे में शामिल तो कर लिया लेकिन उनके फैसले से उनके समर्थक नाराज हैं | Qazi Nizamuddin welcomed him on joining Congress