Roorkee Weather : मसूरी-नैनीताल से ज्यादा ठंडा रहा रुड़की, हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

Roorkee Weather : मसूरी-नैनीताल से ज्यादा ठंडा रहा रुड़की, हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

रुड़की : उत्तराखंड में पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरिद्वार के रुड़की में अधिकतम तापमान मसूरी, नैनीताल व टिहरी से भी नीचे रहा। मंगलवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Roorkee remained colder than Mussoorie-Nainital

दूसरी ओर, मसूरी का अधिकतम तापमान 14.3 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी शहरों में कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Roorkee remained colder than Mussoorie-Nainital

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नदियां और पानी के स्त्रोत जम गए हैं तो वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी कंपकंपी बढ़ा दी है। Roorkee remained colder than Mussoorie-Nainital

इस बीच मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो जिलों के अलावा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में भी लोगों को कोहरे के चलते परेशानी उठानी पड़ सकती है। Roorkee remained colder than Mussoorie-Nainital

यहां भी अगले दो दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। Roorkee remained colder than Mussoorie-Nainital

बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें. Roorkee remained colder than Mussoorie-Nainital