Uttarakhand Weather : गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, 3 दिनों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी…

Uttarakhand Weather : गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, 3 दिनों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी...

देहरादून : गुरुवार को राजधानी देहरादून का तापमान अपने 122 साल के सर्वोच्तम स्तर पर रहा, कल यहाँ तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 4 जून 1902 को दून का तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आज मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पांच पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Heat breaks 122-year-old record

उत्तराखंड के कई मैदानी शहरों में भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान बढ़ने के साथ सड़कों पर दुपहिया वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में पेट संबंधी समस्याएं, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर कई मरीज पहुँच रहे हैं। इस बार की भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर महीने एक नया रिकॉर्ड बन रहा है अगर युहीं चलता रहा तो आने वाले सालों में न जाने क्या हाल होगा। देहरादून में 122 वर्षों के बाद अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया जो अभी तक आल टाइम रिकॉर्ड है। Heat breaks 122-year-old record

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम केंद्र देहरादून से जारी किया गया आज के पूर्वानुमान के अनुसार पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथोरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में गर्जन के साथ हल्की वर्षा की सम्भावना है। शेष मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी की वजह से प्री मानसून में होने वाली बारिश अब नहीं भी हो सकती है, साथ ही अगले दो से तीन दिन गर्म इसे राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन से मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। Heat breaks 122-year-old record

बीते दिन के तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Heat breaks 122-year-old record