देहरादून : योग ट्रेनर ने रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज पर जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। महिला से दुष्कर्म के आरोप में घिरे चौकी इंचार्ज को एसएसपी देहरादून ने सस्पेंड कर दिया है। Case filed against the inspector for raping a woman


दरोगा पर फरियादी महिला के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
मामले को लेकर पीड़िता ने डीजीपी अभिनव कुमार, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया की उसका पति कनाडा में रहता है। फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई थी। जिसके जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इस दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। Case filed against the inspector for raping a woman

झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप
चोरी के मामले में मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। नैनीताल के एक होटल में दरोगा ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया की आरोपी दरोगा ने कई बार उसे धमकी देकर अपने फ्लैट में ले गया और पिस्टल दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। दरोगा पर महिला और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। Case filed against the inspector for raping a woman

SSP ने किया सस्पेंड
पीड़िता ने बताया आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी विवाहित है। पीड़िता के मुताबिक दरोगा से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का भी प्रयास किया था। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी देहरादून ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ दुष्कर का मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड कर दिया है। Case filed against the inspector for raping a woman