नारसन : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल नारसन हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली मार्च निकाला। इस दौरान हाईवे पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। Farmers sitting on strike raised slogans against the government

नारसन में ट्रैक्टर ट्राली मार्च के बाद धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि हरियाणा पंजाब के किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। उनका समर्थन देने के लिए भारतीय किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश (टिकैत) के आह्वान पर एक दिन के लिए ट्रैक्टर मार्च निकाला है। अगर सरकार नहीं जागती तो हाई कमान के आदेश पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। Farmers sitting on strike raised slogans against the government

इसके साथ ही विजय शास्त्री ने सरकार से मांग की कि किसानों का कर्ज माफ हो, बिजली के बिल माफ हो और एमएसपी पर गारंटी कानून लागू हो इसी को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल महामंत्री अरविंद राठी, बिट्टू चौधरी, रानू चौधरी, रॉबिन चौधरी, हरेंद्र चौधरी, कपिल धीमान,राजेश कुमार, प्रवीण राठी,धर्मेंद्र राठी, सुभाष कुमार सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। Farmers sitting on strike raised slogans against the government

