Uttarakhand : कल 4 फरवरी को अखिलेश यादव का उत्तराखंड दौरा…

Uttarakhand : कल 4 फरवरी को अखिलेश यादव का उत्तराखंड दौरा...

लालकुआं : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 फरवरी को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पहुचेंगे. इस दौरान वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होगें। वही अपनी के पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड आगमन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता तैयारी में जुट गए हैं। Akhilesh Yadav will visit Uttarakhand on 4th February

यहां उत्तराखंड समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 फरवरी को 10-30 बजे लखनऊ से प्राईवेट विमान द्वारा पन्तनगर के लिए रवाना होगें।जिसके बाद लगभग 11-45 बजे वें ऊधम सिंह नगर जिले के पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वही एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकांत में बात भी करेंगे और उत्तराखंड प्रदेश का फीड बैक भी लेंगे। Akhilesh Yadav will visit Uttarakhand on 4th February

उन्होंने बताया कि लगभग 12 बजे पन्तनगर से अखिलेश यादव कार द्वारा मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के लिए प्रस्थान करेगें उन्होंने कहा कि इसे पहले रूद्रपुर पहुंचते ही सपा कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया जायेगा। जिसके बाद अखिलेश यादव कार द्वारा ठाकुरद्वारा को प्रस्थान करेंगे। Akhilesh Yadav will visit Uttarakhand on 4th February

यहां अखिलेश यादव ठाकुरद्वारा के विधायक नवाबजान खान के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होगें और वरवधु को अपना अशीर्वाद देगें वही उक्त कार्यक्रम के बाद वें पन्तनगर वापसी के लिए रवाना हो जाएगें। वही दोपहर 3-30 बजे पन्तनगर से अखिलेश यादव लखनऊ के लिए रवाना होगें जहां शाम 4-45 बजे वें लखनऊ पहुचेंगे। Akhilesh Yadav will visit Uttarakhand on 4th February

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम आने के बाद सपा नेता उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं तथा जगह जगह पर उनके स्वागत को लेकर तैयारी चल रही है।फिलहाल इस दौरान किसी भी प्रकार की रैली एंव सभा आयोजित नही जायेगी। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। Akhilesh Yadav will visit Uttarakhand on 4th February