देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। जिसके लिए कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं। दौरे को लेकर कांग्रेसी एकजुट नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से उत्तराखंड कांग्रेस का लोकसभा चुनाव का बिगुल बजेगा। Congress National President Kharge visits Dehradun


कल उत्तराखंड आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे हैं। यहां पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के विराट सम्मलेन को सम्बोधित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उत्तराखंड के बड़े नेता मौजूद रहे। Congress National President Kharge visits Dehradun

पहली बार उत्तराखंड आने पर कांग्रेसियों में उत्साह
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उत्तराखंड दौरे से गदगद हैं और उनका ये दौरा आने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक देगा। Congress National President Kharge visits Dehradun

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज कांग्रेस पूरी तरह एकजुट हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उत्तराखंड आने पर कांग्रेसियों में उत्साह देखा जा रहा है। Congress National President Kharge visits Dehradun

कार्यकर्ताओं का उमड़ेगा हुजूम
राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा उन्होंने लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर अनेक मुद्दो पर जनता के बीच जाने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी सरकार पर जमकर हमला किया। Congress National President Kharge visits Dehradun
