

नई TEEHRI CM धामी ने मंगलवार को टिहरी में उत्तराखंड प्रवास पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा से नरेंद्र नगर में मुलाकात की। CM Dhami met the Chief Minister of Assam


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रवास पर आए हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा से नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल में भेंट की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर समसामयिक चर्चा की। इसके साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर भी चर्चा की। CM Dhami met the Chief Minister of Assam


बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी वीर दिवस के अवसर पर टिहरी पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके साथ ही सीएम धामी ने बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक रोड शो भी किया।

उन्होंनें “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीएम ने 415 करोड़ 75 लाख से अधिक रूपए की 160 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM Dhami met the Chief Minister of Assam

