तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की आशंका…

Dehradun: शहर के तिब्बती मार्केट के सामने देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।