दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक नारे लिखने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के मोहंड क्षेत्र में बनी एलिवेटेड रोड पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर “ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग देहरादून में हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता हैं।

वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने के प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

वहीं हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हम टैक्स देते हैं, सड़क पर चलना हमारा अधिकार है।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।