
Dehradun: विकासनगर क्षेत्र में कालसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कालसी तहसील के बैराटखाई–गांगरोऊ मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। राजस्व पुलिस क्षेत्र अंतर्गत तहसील कालसी के गांगरोऊ के पास वायाधार नामक स्थान पर यह दुर्घटना हुई।
दुर्घटना में वाहन सवार गांगरोऊ निवासी लूसो देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुस्यौं निवासी गीता देवी (35) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में घायल पांच लोगों को उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
वाहन चालक रमेश ने बताया कि यूटिलिटी का पिछला टायर निकलने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। एसडीएम कालसी प्रेमलाल ने हादसे में तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

