“माघ मेले के लिए ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट: ऋषिकेश संगम एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनें प्रयागराज तक ही”

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस सहित मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली तीन ट्रेनों को अगले डेढ़ माह तक अलग-अलग तारीखों में प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा। वापसी में भी तीनों ट्रेन यहीं से रवाना होंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में माघ मेला के दौरान योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम 2, 12, 14, 16, 21, 23, 30 जनवरी और 13 फरवरी को प्रयागराज में शाॅर्ट टर्मिनेट की जाएगी। प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन 4, 13, 15, 18, 22 जनवरी और 1 व 15 फरवरी को प्रयागराज से ही ओरिजनेट की जाएगी।

इसके अलावा सहारनपुर-प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस और बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेनें भी 1,2,3, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 21, 22, 23 30 और 31 जनवरी व 1, 13, 14 और 15 फरवरी को प्रयागराज में शाॅर्ट टर्मिनेट की जाएगी। प्रयागराज संगम – सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम बरेली एक्सप्रेस ट्रेनें 2, 3, 4, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 22, 23, 24 और 31 जनवरी व 1, 2, 14, 15 व 16 फरवरी को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से ही संचालित की जाएंगी।