जौलीग्रांट में बीआरआईटी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

जौलीग्रांट।
जौलीग्रांट स्थित बीआरआईटी कॉलेज के हॉस्टल में प्रथम वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि जौलीग्रांट हॉस्टल के एक कमरे में छात्रा का शव पंखे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान तान्या चौहान (19) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।