

Dehradun: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून और बंगलूरू के बीच बुधवार से अपनी नई शाम की उड़ान सेवा शुरू कर दी है। यह फ्लाइट फिलहाल एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

बुधवार को यह उड़ान बंगलूरू से यात्रियों को लेकर शाम करीब सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद लगभग पौने नौ बजे यह विमान देहरादून से यात्रियों को लेकर वापस बंगलूरू के लिए रवाना हुआ। वर्तमान में यह देहरादून एयरपोर्ट पर दिन की आखिरी उड़ान है।
इस नई सेवा के शुरू होने से देहरादून से बंगलूरू तक का सफर अब करीब तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया पहले से ही इस रूट पर दोपहर के समय एक अन्य उड़ान संचालित कर रहा है, और अब शाम की दूसरी उड़ान भी शुरू कर दी गई है।
पहले दिन 180 सीटों वाले विमान से लगभग 120 यात्री बंगलूरू से देहरादून पहुंचे, जबकि करीब 21 यात्री देहरादून से बंगलूरू के लिए रवाना हुए।
